बिलासपुर के महामाया मंदिर में कछुओं की मौतों का सिलसिला, 4 और कछुए मिले मृत
बिलासपुर जिले के रतनपुर में बीते दिनों 23 कछुओं की मौत पर हुई बवाल अभी थमा नहीं की महामाया मन्दिर परिसर से लगे कलपेसरा तालाब में मंगलवार की सुबह चार कछुए जाल में फंसे मृत अवस्था में पाए गए, जो तरह तरह के सवालों को जन्म दे रही है।
उपस्थित लोंगो के अनुसार कलपेसरा तालाब में निकाय द्वारा नौकायान कराया जा रहा था इसी दौरान नाव के पैडल में कछुओं से भरी जाल फंसकर बाहर आ गई। निकाय के कर्मचारियों ने अपने अधिकारी सहित वन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया। वन विभाग की टीम ने कछुओं का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कार्यवाही के दौरान परिसर रक्षक धीरज दुबे, वन रक्षक मुलेश जोशी एवं मानस दुबे उपस्थित थे।
वन विभाग ने इस नई घटना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पीओआर दर्ज किया है। डीएफओ सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पिछले मामले में दो मछुआरे अरुण धीवर और विष्णु धीवर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी को पत्र लिखा जा रहा है।
मंदिर की सुरक्षा खतरे में
श्रीमहन्त रमेश शर्मा ‘अन्ना’ महाराज के मताबिक लगातार हो रहे अनहोनी सी घटनाओं को देखने से लगता है कि मन्दिर की सुरक्षा व्यवस्था में कितनी लापरवाही बरती जा रही है। आमजनों के साथ ही आस्था का यह केंद्र भी सुरक्षित नहीं है।
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मोहना एलिवेटेड रोड को लेकर सख्ती, PWD ने तय की डेडलाइन; दिसंबर तक पूरा होगा काम
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल