बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया मप्र को 53 1.84 करोड़ रुपए तोफहा
भोपाल: मध्य प्रदेश को सड़क कनेक्टिविटी सुधारने के लिए एक और बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-34 के हिस्से को अपग्रेड करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी एक्स पर शेयर की है।
531.84 करोड़ रुपये की मंजूरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के शाहगढ़-बक्सवाहा-नरसिंहगढ़-दमोह से नेशनल हाईवे-34 के 63.50 किलोमीटर लंबे हिस्से को पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन में अपग्रेड करने के लिए 531.84 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी मिल गई है।
4 बाईपास बनेंगे
आगे की जानकारी देते हुए लिखा है कि नेशनल हाईवे-34 उत्तराखंड के गंगोत्री धाम को मध्य प्रदेश के नेशनल हाईवे-44 (नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर) पर लखनादौन से जोड़ता है। शाहगढ़-दमोह खंड के उन्नयन में 5 प्रमुख पुल, बक्सवाहा, भटेरा, नरसिंहगढ़ और पिपरिया चंपत में 4 बाईपास और दमोह के निर्मित क्षेत्रों में सर्विस/स्लिप रोड (दोनों तरफ 1.3 किमी) शामिल हैं। इस राजमार्ग के जुड़ने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
लंबे समय से चल रही थी मांग
राष्ट्रीय राजमार्ग 34 प्रदेश के नरसिंहपुर, सागर, दमोह और राजगढ़ से होकर गुजरता है। इस मार्ग के उन्नयन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। आपको बता दें कि, 63.50 किमी हिस्सा एमपी से होकर गुजरता है। इस मार्ग के उन्नयन से कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मोहना एलिवेटेड रोड को लेकर सख्ती, PWD ने तय की डेडलाइन; दिसंबर तक पूरा होगा काम
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती