पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने खाया जहर, पति ने घर के सामने दफनाया शव
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक पति ने अपनी पत्नी का शव घर के सामने ही दफन कर दिया। वहीं इस बात की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पगदा गांव की है। आरोपी पति की पहचान 32 वर्षीय चूना सबर के रूप में हुई है। वहीं मृतक पत्नी की पहचान 30 वर्षीय मिथिला सबर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आरोपी पति को शराब की गंदी लत थी। जिस कारण वह शराब के नशे में ही रहता था और पत्नी के साथ झगड़ा करता रहता था। वहीं इसी बात से पत्नी बहुत परेशान रहती थी। वहीं जब पुलिस द्वारा पति से पूछताछ की गई तो पति ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की बल्कि उसने जहर खाकर अपनी जान दी। बताया जा रहा है मृतक महिला के 7 वर्षीय और 5 वर्षीय दो मासूम बेटे है। वहीं इस घटना से दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया।
इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि महिला को मारा गया है या आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी