लाहुल स्पीति में चंद्रा नदी में डूबे झारखंड के दो युवक, मच गया कोहराम
हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति के चंद्रा नदी में झारखंड के दो युवक डूब गए. स्थानीय गोताखोर नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं. रांची के दो दोस्त एग्जाम समाप्त होने के बाद मौज मस्ती के इरादे से हिमाचल टूर पर गए थे. दोनों दोस्त लाहुल स्पीति के सिस्सू घूमने गए थे. इसी दौरान सिस्सू के चंद्रा नदी में ये हादसा हुआ. दोनों युवकों की मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रांची के रातू थाना क्षेत्र के जखराटांड़ का रहने वाला अमर कुमार और अलकापुरी का रहने वाला समर्थ परीक्षा समाप्त होने के बाद कुल्लू- मनाली टूर पर गए थे. दोनों को कहां पता था कि यह टूर उनके जीवन की अंतिम यात्रा साबित होगी. दोनों दोस्त लाहुल स्पीति के प्रमुख पर्यटक स्थल सिस्सू घूमने गए थे. इसी दौरान चंद्रा नदी पर बने पुल पर खड़े होकर मस्ती कर रही थे. तभी अमर कुमार का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया.
दोनों नदी में डूब गए
अमर को बचाने के लिए उसका दोस्त समर्थ ने नदी में छलांग लगा दी. दोनों नदी की तेज धार में डूब गए. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची केलांग थाने की पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों की तलाश शुरू की है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की नदी में डूबने से मौत हो गई है. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि जबतक दोनों के शव मिल नहीं जाते, तबतक मौत की बात कहना ठीक नहीं है.
इधर जैसे ही दोनों परिवारों को यह सूचना मिली, कोहराम मच गया. दोनों ही परिवार के लोग हिमाचल के लिए झारखंड से रवाना हो गए हैं. इस घटना से पहले झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूरी पर स्थित रीमिक्स वाटरफॉल में दोस्तों के साथ मस्ती करना दो युवकों को इस कदर भारी पड़ा कि दोनों को जान गंवाकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. नहाने के क्रम में रीमिक्स फॉल में डूबने से रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के गाड़ी होटवार महुआटोली के महेंद्र तिर्की के बेटे रोलेन तिर्की और सुशील सांगा के बेटे जेम्स जुनास संगा की मौत हो गयी थी.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक