मदन राठौड़ और गोपाल शर्मा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया स्थापना दिवस और दी शुभकामनाएं
जयपुरः आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है. समारोह पूर्वक स्थापना दिवस मनाया जाएगा. ऐसे में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भाजपा कार्यालय पहुंचे. और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी. झंडा फहराने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया. विधायक गोपाल शर्मा भी भाजपा कार्यालय पहुंचे है.
बीजेपी राजस्थान के चुनावी सफर को देखे तो 1980 में भाजपा के 32 विधायक जीते. 1985 में भाजपा के 39 विधायक जीते. 1990 में भाजपा ने जनता दल के साथ गठबंधन किया. 128 प्रत्याशी उतारे जिनमें से 85 विधायक जीते. इसी साल बीजेपी की पहली बार सरकार बनी. भैरों सिंह शेखावत मुख्यमंत्री बने. 1993 के चुनावों से ठीक पहले भाजपा की सरकार बाबरी ढांचा गिराने के मामले में केन्द्र सरकार द्वारा बर्खास्त कर दी गई थी.
जब चुनाव हुए तो पार्टी ने बिना किसी गठबंधन के 196 प्रत्याशी उतारे. जिनमें से 95 विधायक जीते और पार्टी की सरकार बनी. भैरों सिंह शेखावत फिर मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे. 1998 में भाजपा की करारी हार हुई और 196 प्रत्याशियों में से मात्र 33 विधायक ही जीत पाए. 2003 में भाजपा ने जबरदस्त वापसी करते हुए 120 विधायकों के साथ फिर से सरकार बनाई. पहली पूर्ण बहुमत की सरकार बीजेपी की बनी और वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनी.
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव