चावल के कट्टों में छिपाकर की जा रही थी शराब तस्करी, क्राइम ब्रांच ने पकड़ा ट्रक
अजमेर: सीआईडी क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय की टीम ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की. चावल के कट्टों की आड़ में सप्लाई के लिए हरियाणा से गुजरात शराब ले जाते एक ट्रक को दिल्ली-अजमेर हाईवे 14 नंबर पुलिया के पास डिटेन किया. ट्रक में 12 लाख रुपये कीमत की हरियाणा निर्मित अवैध शराब के 114 कार्टून लोड थे. आरोपी ट्रक ड्राइवर को मुरलीपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
क्राइम ब्रांच की टीम गठित
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि प्रदेश में अवैध आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए उप महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में स्टेट क्राइम ब्रांच विभिन्न टीम में गठित की गई है, जो जांच कर रही है.
पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली
एडीजी ने बताया कि इसी क्रम में पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल की एक टीम को रवाना किया गया था. सूचना पर टीम के सदस्य हेड कांस्टेबल शर्मा को अवैध शराब तस्करी के बारे में सूचना मिली.
अंग्रेजी शराब के 114 पेटी मिले
सूचना की पुष्टि होने के बाद मुरलीपुरा थाना पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस टीम नाकाबंदी कर 14 नंबर पुलिया के पास गुजरात नंबर की संदिग्ध ट्रक को रुकवाया. ट्रक में 30 टन चावल कट्टों में भरे हुए थे, जिसके नीचे हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 114 पेटी छुपाए हुए थे.
जब्त शराब की कीमत 12 लाख रुपए
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ट्रक ड्राइवर सरफुद्दीन (21) पुत्र शोकत निवासी बिछोर, पुलिस थाना इंदाना, जिला नूंह, हरियाणा ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था. पुलिस ने अवैध शराब सहित ट्रक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जब्त शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपए है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव