दिल्ली मेट्रो ने शुरू किया भारत का पहला तीन कोच वाला कॉरिडोर, 8 स्टेशन होंगे शामिल
दिल्ली मेट्रो भारत का पहला तीन कोच वाला कॉरिडोर शुरू करने जा रही है, जिसकी लाइन 8 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें 8 स्टेशन होंगे, जो लाजपत नगर से साकेत G ब्लॉक तक होंगे. ये कॉरिडोर मेट्रो नेटवर्क में ग्रे लाइन (द्वारका-ढांसा बस स्टैंड) के बाद दूसरी सबसे छोटी मेट्रो लाइन है. ये कॉरिडोर देश के शहरी ट्रांसपोर्ट में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा.
इसके 8 स्टेशनों में पहला लाजपत नगर, दूसरा- एंड्रयूज गंज, तीसरा- जीके-1, चौथा- चिराग दिल्ली, पांचवा- पुष्पा भवन, छठा- साकेत कोर्ट, सातवां- पुष्प विहार और आठवां- साकेत G ब्लॉक स्टेशन होगा. इस लाइन के साथ, लाजपत नगर पिंक और वायलेट लाइनों के साथ एक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा, जबकि चिराग दिल्ली मजेंटा लाइन के साथ इंटरचेंज करेगा. साकेत G ब्लॉक में एक और इंटरचेंज कॉरिडोर को एयरपोर्ट से जोड़ेगा.
3 कोच वाला होगा नया कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (Chief Executive Director)अनुज दयाल ने बताया कि आमतौर पर मेट्रो में 4, 6 या 8 कोच होते हैं, लेकिन इससे उलट ये नया कॉरिडोर 3 कोच वाला होगा. इस सिस्टम को खास तौर पर कम दूरी की शहरी यात्रा को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है. इससे यात्रा सस्ती और कुशल होगी.
रोजाना 60-80 हजार लोग यात्रा कर सकें
इसके अलावा जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या इन ट्रेनों में बढ़ेगी, वैसे ही इन ट्रेनों की संख्या को भी बढ़ा दिया जाएगा. ये कॉरिडोर दक्षिण दिल्ली से मध्य दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए सबसे ज्यादा अहम साबित होगा. इसके बाद उन मेट्रो लाइन पर कम भीड़ होंगी, जो अभी हैं. इसके साथ ही यात्रा का समय भी कम होगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो की इस लाइन पर 2025 में रोजाना 60 से 80 हजार लोग यात्रा कर सकेंगे. वहीं साल 2041 तक इस लाइन से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 20 हजार से ज्यादा होने की उम्मीद है.
डीएमआरसी के चौथे फेज के विस्तार के चलते 65 किलोमीटर लंबे तीन नए कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, जो जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम, मजलिस पार्क से मौजपुर और एरोसिटी से तुगलकाबाद तक जाएंगे. मजलिस पार्क से मौजपुर (पिंक लाइन का विस्तार) तक 12.3 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर 2025 तक तैयार होने की उम्मीद है. एरोसिटी से तुगलकाबाद (गोल्डन लाइन) और जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम (मैजेंटा लाइन का विस्तार) 2026 तक तैयार होने हैं. हालांकि, पिछले साल फेज IV के लिए तीन नए कॉरिडोर को मंजूरी दी गई थी.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक