चार मैचों में फ्लॉप रहे टॉप बल्लेबाज: काव्या मारन भी हार को बर्दाश्त नहीं कर पाईं, फेस पर दिखा रिएक्शन!
Kavya Maran: सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार की थी, 286 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इसमें ईशान किशन ने शतक जड़ा था, जिसके बाद तो दिग्गज भी अंदाजा लगा रहे थे कि अगले मैच में टीम 300 रन बना सकती है लेकिन स्थिति पूरी उलट चुकी है. जिस बल्लेबाजी पर हैदराबाद को सबसे ज्यादा घमंड है उसी की वजह से टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है. ट्रेविस हेड, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा से लेकर टीम के टॉप बल्लेबाज पिछले 4 मैचों में फ्लॉप रहे हैं. टीम की मालकिन काव्या मारन भी इस हार को झेल नहीं पाई, गिरते हर विकेट के साथ उनका भी पारा बढ़ रहा था और वह खुद के गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पा रही थी.
सनराइजर्स की बल्लेबाजी फ्लॉप
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने पहला विकेट पहले ही ओवर में गंवा दिया, ट्रेविस हेड 8 के स्कोर पर चलते बने. इसके बाद पांचवे ओवर में अभिषेक शर्मा 18 रन बनाकर आउट हो गए, दोनों को मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया. पहले मैच में शतक जड़ने वाले ईशान किशन एक बार फिर फ्लॉप हो गए, वह 17 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच आउट हुए. स्टैंड में बैठी टीम की मालकिन काव्या मारन हर विकेट के साथ गुस्से में लाल हो रही थी, उनके हाथों के रिएक्शन बता रहे थे कि वह कितने गुस्से में हैं. उनके रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
7 विकेट से जीती गुजरात टाइटंस
सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन ही बना पाई थी, इस लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 17वें ओवर में ही हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद गुजरात अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है और हैदराबाद की हालत 10वें स्थान पर और बुरी हो गई है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक