नबी करीम में दिनदहाड़े चाकू से दो युवकों की हत्या, दिल्ली में अपराध ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली के नबी करीम थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से ठीक पहले आज ही दिल्ली के मयूर विहार इलाके के समाचार अपार्टमेंट के पास फायरिंग की घटना सामने आई थी.
ताजा घटनाक्रम दिल्ली के नबी करीम इलाके का है. यहां डबल मर्डर की घटना सामने आई है. दोपहर करीब 2 बजे चिनोट बस्ती इलाके में मृतक युवक मौजूद थे. इस दौरान उनपर बदमाश ने चाकू से वार किया कर दिया और वह मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद युवकों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है.
मृतकों में एक शातिर अपराधी
मृतकों की पहचान 33 साल के अंकित और 32 साल के राहुल के तौर पर हुई है. अंकित वेल्डिंग का काम करता था. वहीं, राहुल नबी करीम थाने का बीसी (बैड कैरेक्टर) है. पुलिस के अनुसार पता चला है कि कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई. ऐसा कहा जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी की पहचान हो गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है. झगड़े का कारण मृतक अंकित और संदिग्ध के बीच आपसी रंजिश को बताया जा रहा है.
दहशत में लोग
घटना के बाद से ही इलाके में सन्नाटा पसर गया है. लोग दहशत में हैं. पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. हत्या की खबर सुनने के बाद से ही मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव