राजस्थान के सीकर में आधी रात मचा बवाल, हमले में 2 SHO सहित 11 पुलिसकर्मी घायल, तीन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़
सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। अजीतगढ़ क्षेत्र के गढ़टकनेत की डाला वाली ढाणी में बदमाश महिपाल को देर रात पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले में अजीतगढ़ एसएचओ मुकेश सेपट, खंडेला एसएचओ इंद्रजीत यादव सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की तीन गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। जिससे क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त जाब्ता बुलाया। आधा दर्जन थानों की पुलिस, आरएसी की टुकड़ियां और जिले के एसपी भुवन भूषण यादव खुद मोर्चा संभालने अजीतगढ़ पहुंचे। पुलिस ने रातभर दबिश दी और आखिरकार भारी मशक्कत के बाद एक दर्जन से अधिक बदमाशों पर काबू पाया।
छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका
घटना के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि बदमाश महिपाल पर पहले से ही मामला दर्ज हैं। सूचना मिलने पर महिपाल को पकड़ने अजीतगढ थाना पुलिस गई थी, जिसे बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट की।
आधा दर्जन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
इसके बाद अजीतगढ एसएचओ मुकेश सेपट पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गए। जहां बदमाशों ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद खंडेला थानाधिकारी इंद्र प्रकाश भी मौके पर गए, तब उनके साथ भी मारपीट की और गाड़िया तोड़ दी। सूचना के बाद एसपी मौके पर पहुंचे। आधा दर्जन थानों की पुलिस ने भारी जाब्ते के साथ दबिश दी और हालत व बदमाशों पर काबू पाया।
एक दर्जन से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अजीतगढ़ थाने लाया गया, जहां पर सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, हमले में घायल सभी पुलिसवालों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में सुबह भी हालात तनावपूर्ण बने हुए है। ऐसे में चप्पे—चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने