कोटा से एक और सुसाइड का मामला आया सामने; MBBS के स्टूडेंट ने लगाई फांसी
राजस्थान। कोटा में दिन ब दिन आत्महत्या करने वालों की तदाद बढ़ती जा रही है। इस बीच कोटा से एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। राजस्थान के कोटा में मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र ने सुसाइड कर ली। वह पिछले तीन सालों से कोटा में रह रहा था।
उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। महावीर नगर एएसआई मोहन लाल ने इसकी जानकारी दी है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
लड़के के कमरे से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वह माता-पिता का सपना पूरा नहीं कर पा रहा है, इसलिए उनसे माफी मांग रहा है।
महावीर नगर सीआई के अनुसार, बस्सी का रहने वाला 28 साल का सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहा था।
उसने खुद को कमरे में बंद कर कर फांसी लगा ली। जब वह बुधवार को भी दिखाई नहीं दिया तो रात को उसके साथ हॉस्टल में रहने वाले लड़कों ने उसके कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटका मिला।
महावीर नगर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
इससे पहले 11 फरवरी को आया था ऐसा केस
मिली जानकारी के अनुसार, ये इस साल कोटा में सुसाइड का 8 वां केस है। इससे पहले 11 फरवरी को कोटा में नीट स्टूडेंट ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। छात्र का नाम अंकुश मीना था, बताया गया था 18 साल की छात्र ने सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है।
पुलिस ने इस मामले की जांच की।अधिकारियों का इस मामले में कहना है कि उसकी मौत की वजह पढ़ाई का तनाव नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कुछ निजी कारणों के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं