दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा, महिला दिवस पर मिलेगा लाभ
महिला दिवस: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आई तो 2500 रुपये देगी. बीजेपी सत्ता में आ चुकी है और महिलाओं को 2500 रुपये का इंतजार है. ये पैसे 8 मार्च यानी महिला दिवस पर दिए जाने की बात कही गई. जैसे-जैसे ये तारीख करीब आ रही है आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर हमला बढ़ता जा रहा है. पार्टी ने दिल्ली की सड़कों पर पोस्टर लगाया जिसमें लिखा है महिलाओं को 2500 रुपये मिलने में बस 3 दिन और.
आप ने किया एक्स पर पोस्ट
आप ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने 30 जनवरी को कहा था कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में महिलाओं को 2,500 रुपये देने की योजना पास करेंगे और 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वे यह रकम उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे. अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं. हर कोई जानना चाहता है कि वे यह रकम कब ट्रांसफर करेंगे. आज पूरी दिल्ली में एक-एक महिला अपने खाते में 2,500 रुपये आने का इंतजार कर रही है.
अब सवाल उठता है कि क्या 9 मार्च को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले महिलाओं को गुड न्यूज मिलेगी. क्या उनके खाते में 2500 रुपये आएंगे. चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल दुबई में खेला जाएगा. टीम इंडिया सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर चुकी है.
बीजेपी ने क्या कहा?
बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमारी पार्टी पर सवाल उठाने से पहले आतिशी को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने महिलाओं को भत्ता क्यों नहीं दिया, जबकि उन्होंने स्वयं बजट 2024-25 में महिला सम्मान भत्ते के रूप में 1,000 रुपये प्रतिमाह देने का प्रावधान दिया था उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने 2022 के चुनाव के दौरान पंजाब में महिला मतदाताओं को 1,000 रुपये प्रति माह देने का वादा करके इसी तरह का खेल खेला, लेकिन सरकार बनने के तीन साल बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया.
विभागीय जांच में नहीं मिले आरोपों के सबूत, पूर्व विजिलेंस प्रमुख की बहाली
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात