मुख्यमंत्री से सिख समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात, छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की घोषणा के लिए जताया आभार
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को सिख समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राज्य सरकार द्वारा गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के नाम पर जयपुर में छात्रावास हेतु भूमि आवंटन की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री शर्मा का आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन करते हुए उन्हें गुरू गोबिंद सिंह एवं साहिबजादों की तस्वीर एवं शौर्य का प्रतीक तलवार भेंट की।
श्री शर्मा ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके साहिबजादों की बहादुरी और आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वीर साहिबजादों के शौर्य की याद दिलाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 26 दिसम्बर को देशभर में वीर बाल दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।
इस अवसर पर राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष श्री अजयपाल सिंह, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री जसबीर सिंह, गुरूद्वारा राजापार्क के सेक्रेटरी श्री गुरमीत सिंह, सिख एजुकेशन बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी श्री बलदेव सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
बिहार में भाजपा का चुनावी फोकस तेज, नितिन नवीन करेंगे 100 दिन के कामकाज की समीक्षा
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह