विधानसभा अध्यक्ष बोले-बोलते समय सावधानी रखें
जयपुर । राजस्थान विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान व्यवधान और असंसदीय शब्दों का मामला फिर उठा प्रश्नकाल के दौरान विधायकों के मंत्रियों के पास सीटों पर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एतराज जताया देवनानी ने कहा कि मेरे निर्देश के बावजूद ऐसा देखने को मिल रहा है. कार्यवाही प्रोसीडिंग में ऐसे शब्द मिले कि जिन्हें हटा दिया है. ऐसे शब्द आपके तकिया कलाम होंगे, लेकिन उन्हें बाहर छोड़कर आएं।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि बोलते समय सावधानी रखें, अपनी बात भी कहें सबको अवसर दिया जा रहा है. इस तरह के शब्द निकलते हैं तो पीड़ा होती है आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में बीजेपी विधायक अविनाश गहलोत के इंदिरा गांधी पर दिए गए बयान के बाद से लंबा गतिरोध अभी खत्म ही हुआ है. लेकिन फिर भी सदन में शब्दों का चयन करते हुए सदस्य लापरवाही कर रहे हैं जो गतिरोध का कारण बन रहा है। इससे पहले कल भी विधानसभा से अंशुमान सिंह भाटी को वापस, भेज दिया गया था. दरअसल विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व्यवस्था दे रहे थे. अध्यक्ष ने कहा-जब आसान पांव पर हो. तब कोई सदस्य सदन में ना हो दाखिल. और ना ही इस दौरान कोई बाहर जा सकता है. अगर सदन के भीतर आएं भी, तो पहली सीट पर ही बैठ जाएं और बोलने वाले सदस्य और आसन के बीच से भी क्रॉस ना करें। इसी दौरान कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी अध्यक्ष के बोलने के दौरान सदन के भीतर आ रहे थे तो निर्देशों का उल्लंघन करने पर अध्यक्ष ने उन्हे कहा कि आप एक बार वापस बाहर जाएं और बाकी सदस्यों को अनुशासन का पालन करने की हिदायत दी।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण