अनिश्चितकाल के लिए बंद हुआ खाटूश्याम जी मेले का बाजार, श्रद्धालु परेशान-व्यापारी विरोध में
सीकर/खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले में लोगों के लिए रास्ते और बाजार बंद करने पर सोमवार को स्थानीय लोग और व्यापारी पुलिस और प्रशासन के विरोध में उतर आए। खाटू धाम व्यापार मंडल के आह्वान पर श्याम नगरी का पूरा बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। इधर, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में श्याम भक्तों समेत स्थानीय लोगों और व्यापारियों में पुलिस और प्रशासन के प्रति काफी रोष है। व्यापार मंडल ने रात को मेला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा था। जिस पर अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद माहौल और गरमा गया और बाजार बंद करने की रणनीति तैयार होने लगी। दोपहर बाद सभी ने एकजुट होकर बाजार बंद कर दिया। ऐसे में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिबंधों से स्थानीय व्यापारी परेशान
मेले में स्थानीय कामकाजी लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सड़कों के डायवर्जन और बैरिकेडिंग के कारण सुरक्षाकर्मी उन्हें जगह-जगह रोक रहे हैं। ऐसे में उनका घर से काम पर जाना मुश्किल हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि मेला समिति की बैठक में स्थानीय पहचान पत्र दिखाने पर स्थानीय लोगों की आवाजाही सुचारू रखने का वादा किया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत