स्वच्छता रैंकिंग की दौड़ में भोपाल और इंदौर के बीच कड़ी टक्कर
भोपाल: स्वच्छ भारत प्रतियोगिता की रैंकिंग घोषित होने से पहले तैयारी को लेकर सोमवार को जयपुर में भोपाल और इंदौर के बीच प्रारंभिक प्रतियोगिता होने जा रही है. जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एशिया स्पेसिफिक ट्रिपल आर कॉन्फ्रेंस में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन जैसे शहरों के निगम कमिश्नर और महापौर को अपना स्वच्छता मॉडल पेश करने के लिए बुलाया गया है. निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण और महापौर मालती राय राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गए हैं।
मालूम हो कि केंद्र सरकार ने सबसे स्वच्छ 12 शहरों को स्वच्छ भारत प्रतियोगिता सुपर लीग में शामिल किया है. इस बार शहरों को 12500 अंकों के फॉर्मेट पर अपनी तैयारी दिखानी है. सबसे ज्यादा फोकस आरआरआर फॉर्मूले पर किया जा रहा है. शहरों में कचरा कम करने, कचरे को रिसाइकिल करने और कचरे को फिर से इस्तेमाल लायक बनाने के मॉडल तैयार किए जाने हैं. स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में 12,500 अंकों का प्रारूप तय किया गया है।
आरआरआर फार्मूले पर प्रस्तुतिकरण
इस संबंध में नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण का कहना है कि भोपाल समेत प्रदेश के बड़े शहरों को जयपुर में आरआरआर फार्मूले पर प्रस्तुतिकरण देना है। तीन दिवसीय आयोजन में शहर एक-दूसरे के काम को साझा करेंगे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने