वरुण चक्रवर्ती ने दुबई में नर्वस होकर की मदद का खुलासा, बोले – "मुझे कल रात को..."
पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना चार मार्च को ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत ने इस मैच में एक अलग ही रणनीति दिखाई। चार स्पिनर्स के साथ उतरने का भारत का फैसला सही साबित हुआ। वरुण चक्रवर्ती वाकई में भारत के एक्स फैक्टर साबित हुए हैं।
पहली पारी की समाप्ति के समय ऐसा लग रहा था कि भारत बल्लेबाजी में पीछे रह गया है और उनके पास बचाने के लिए बहुत रन नहीं हैं। हालांकि, भारत के स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को पूरी तरह बांधकर रख दिया। मिस्ट्री स्पिनर्स के नाम से प्रसिद्ध वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट चटकाए।
नर्वस थे वरुण चक्रवर्ती
वरुण चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा, शुरुआती दौर में मैं नर्वस महसूस कर रहा था। भारत के लिए ज्यादा वनडे नहीं खेले हैं। इसलिए नर्वस था। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बेहतर महसूस करने लगा। विराट, रोहित, श्रेयस, हार्दिक- सभी मुझसे बात कर रहे थे और मुझे शांत रहने के लिए कह रहे थे।
'टर्निंग पिच नहीं थी'
वरुण ने आगे कहा, मुझे कल रात पता चला कि मैं खेल रहा हूं। देश के लिए खेलने की उम्मीद कर रहा था और आगे देखने को तैयार था, लेकिन घबराहट थी। यह पूरी तरह से टर्निंग पिच नहीं थी, लेकिन अगर सही जगहों पर गेंदबाजी की जाए तो मदद मिल रही थी। कुलदीप, जड्डू, अक्षर- सभी ने जिस तरह गेंदबाजी की, यहां तक कि तेज गेंदबाजों ने भी, ये पूरी टीम का संयुक्त प्रयास था।
ऐसा दूसरी बार हुआ
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के स्पिनर्स ने मध्य ओवरों (11-40) में कुल 29 ओवर फेंके, जबकि मोहम्मद शमी ने एक ओवर डाला। 2002 के बाद यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब भारत ने किसी मेंस के वनडे में पूरे मध्य ओवरों के दौरान स्पिनरों से गेंदबाजी कराई। इससे पहले ऐसा सिर्फ 2002 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था।
दुबई में ही लगा था वरुण पर कलंक
गौरतलब हो कि वरुण चक्रवर्ती ने इसी ग्राउंड पर 2021 T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था, जिसके बाद उनके करियर पर एक ब्रेक लग गया था। अब उसी मैदान पर उन्होंने पांच विकेट लेते हुए बेहतरीन वापसी की है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने