दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कहा, "वादे पूरे होने तक नहीं होगा आराम
LG के अभिभाषण पर जवाब देते हुए CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि जो भी वादे संकल्प पत्र में किये गए हैं। वो जबतक पूरे नहीं होते मैं और मेरी पूरी टीम चैन से नहीं बैठेंगी। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को जब शपथ ग्रहण हुआ, उसकी दिन हम सचिवालय आए। एक एक पल का उपयोग किया। पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना को पास किया। यमुना जी की आरती में गए, यमुना जी से कहा कि हम अपना संकल्प पूरा करेंगे।
जनता ने इनका अहंकार तोड़ा- CM
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दूसरे दिन ही आतिशी जी अपने सभी साथी के साथ मेरे कमरे आ गयी। मुझ से पूछा कि 2500 कब दोगे। मैंने उनसे कहा कि ये मेरा काम है, और इसे पूरा जरूर करेंगे। जो लोग 10 साल सत्ता में रहे, कोई वादा पूरा नहीं किया आज हमसे सवाल करते हैं। जो आतिशी CM भी तब धरना करती थी। आज विपक्ष में हैं तब भी धरना ही करते हैं। ये कहते थे कि इस जन्म में कोई हरा नहीं सकता। जनता ने इनका अहंकार तोड़ दिया।
हमें जनता के दर्द का एहसास है- CM
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि मोदी जी का दिल्ली के लिए जो स्वप्न है वो हम जरूर पूरा करेंगे। दिल्ली की जनता के दर्द का एहसास भी हमें हैं और उपचार भी हम करेंगे। पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिये दिल्ली की जनता का धन्यवाद करती हूं। केजरीवाल जी अपना शीश महल तो बना लिए लेकिन दिल्ली के लाखों लोग सड़क पर रहते हैं। दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन आज दिल्ली में सबसे अधिक लोग खुले में शौच करते है। ये शर्मनाक है।
ये मुख्य सचिव को घर मे पीटते थे- CM
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता को आयुष्मान योजना से महरूम रखा गया क्योंकि इस योजना में PM का नाम था। दिल्ली सरकार में कैसे काम होता था, अपने ही सरकार के अधिकारियों को पीटते थे। मुख्य सचिव को घर मे पीटते थे। जो सरकार के हेड हैं क्या उनकी फोटो नहीं लग सकती है। हम बाबा साहेब का सम्मान करते हैं। सीएम ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम है विधानसभा में अपने चंगु मंगू से वीडियो बनवाना। उसे सोशल मीडिया पर डालना।
'बनिया की बेटी हूँ-पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी'
सीएम रेखा गुप्ता ने गुलदस्ते को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक ही गुलदस्ता बार-बार लोगों ने CM को दिया। मैं तो बनिया की बेटी हूँ। एक पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी। चुनाव के समय मे केजरीवाल जी कहते थे मैं दिल्ली का भाई हूँ। ऐसा कौन सा भाई होगा जो एक के साथ एक फ्री देता है। दिल्ली की बहनें इन्हें आज भी गाली देतीं हैं। कोरोना के समय न तो इनके मंत्री और ना ही इनके विधायक घर से बाहर निकले। कोरोना काल मे भी PM और गृहमंत्री जी ने दिल्ली की मदद की।
LG भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े रहे- CM
CM रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए NGT ने एक कमेटी बनाई, LG को इसकी जिम्मेदारी दी। लेकिन इसके खिलाफ कोर्ट में जाकर स्टे ले लिया। कुंभ में करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई। जब गंगा जी साफ हो सकती है तो यमुना जी भी साफ होगी। आज गृहमंत्री जी ने मीटिंग में कहा कि दिल्ली में मानसून एक्शन प्लान बनाया जाय, जिससे दिल्ली वालों को दिक्कत न हो। LG जी का भी धन्यवाद जो चट्टान की तरह भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े रहे।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव