मोबाइल झपटने के बाद महिला ने बदमाश का पीछा किया, गाजियाबाद में भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा"
गाजियाबाद: महिलाएं यदि हिम्मत दिखा लें तो बदमाश भी उनके हौसले के सामने पस्त हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ क्रॉसिंग रिपब्लिक के बहरामपुर की रहने वाली रानी तिवारी के साथ। उनसे मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को रानी ने न केवल साहस दिखाकर दौड़कर पकड़ा बल्कि झटका देकर सड़क पर गिरा दिया और उससे भिड़ गईं। इस दौरान बदमाश ने खुद को छुड़ाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वह रानी के चंगुल से छूट नहीं पाया। इतना ही नहीं बदमाश ने छूटने के प्रयास में महिला को लात-घूंसे भी मारे, लेकिन महिला के शोर मचाने के कारण क्षेत्रवासी एकत्र हो गए और उन्होंने उस बदमाश को दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने बदमाश को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। विजय नगर पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। ऐसे में जल्द ही उसके साथी बदमाशों बहरामपुर निवासी रानी तिवारी ने बताया कि वह 25 फरवरी की शाम करीब छह बजे एमएमजी अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही थीं। जब वह बाइपास पर पहुंची तो ऑटो का इंतजार करने लगीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उससे थोड़ी दूरी पर अपनी बाइक रोक दी। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक बाइक की पिछली सीट बैठा बदमाश तेजी से उनकी तरफ आया और हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह बाइक पर खड़े अपने साथी के साथ भागने का प्रयास करने लगा। पहले तो वह इस हरकत से सकपका गईं, लेकिन बाद में खुद को संभालते हुए हिम्मत कर बदमाश का पीछा किया और उसकी शर्ट पकड़कर खींच दी, जिससे वह बाइक से सड़क पर गिर गया और उन्होंने उसे पकड़ लिया। ऐसे में बदमाश ने उन पर लात घूसों से हमला कर दिया। इस पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने बदमाश को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश का बाइकसवार साथी भाग निकला। पुलिस पूछताछ में बदमाश की पहचान नोएडा के छिजारसी निवासी विकास के रूप में हुई और उसका फरार साथी सुनील था। मामले में रानी तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप- पुलिस ने नहीं कराया मेडिकल
रानी तिवारी के पति मनोज ने बताया कि बदमाश ने पत्नी को लात-घूंसे मारे थे और उनकी पत्नी के हाथों पर नाखूनों के गहने निशान हैं। उन्होंने पुलिस से हमला करने के संबंध में भी बताया और मेडिकल कराने के लिए कहा। मगर पुलिस ने मेडिकल की जरूरत नहीं होने की बात कहकर टाल दिया और कहा कि चाहो तो अपना पर्सनल करा लेना।
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस