झारखंड के पलामू जिले में बस पलटने से 24 यात्री घायल, चालक घटनास्थल से फरार
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में सोमवार तड़के छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही एक बस अचानक पलट गई। इस हादसे में कम से कम 24 यात्री घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। ये हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हरिहरगंज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानी गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस सड़क पर बने एक डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद ये हादसा हुआ। ये बस छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से बिहार के आरा जा रही थी।
बस में सवार थे 60 यात्री
हादसे को लेकर थाना ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल छह यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज हो रहा है। उन्होंने बताया कि शेष लोगों का हरिहरगंज में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हो रहा है। आगे उन्होंने बताया कि ये बस स्लीपर कोच की थी, जिसमें यात्रियों के सोने की व्यवस्था थी और उसमें करीब 60 यात्री सवार थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बस का चालक मौके से फरार हो गया है।
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं