दिल्ली में दोस्त के साथ मिलकर की व्यक्ति की हत्या, मां के अवैध संबंधों से नाराज होकर बनाई योजना
दिल्ली: दिल्ली में पुलिस ने एक किशोर को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पकड़ा है। किशोर पर आरोप है कि उसने अपनी मां के प्रेमी की हत्या करने के बाद उसके शव को एक पार्क के तालाब में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मां के कथित संबंध से नाराज होकर उसके प्रेमी की ईंट से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
पार्क के तालाब में मिला शव
पुलिस उपायुक्त ने कहा, "हमें सोमवार को गाजीपुर थाने में एक पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि स्मृतिवन पार्क के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं और 24 वर्षीय व्यक्ति का पानी में आंशिक रूप से डूबा हुआ शव बरामद किया। शव की पहचान उत्तराखंड निवासी राहुल सिंह बिष्ट के रूप में हुई। उसके सिर पर कई चोटें थीं।" उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शव को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया।
दो साल से था महिला से संबंध
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई। बयान में कहा गया है, "गाजीपुर पुलिस, मादक पदार्थ निरोधक दस्ते, 'स्पेशल स्टाफ' और एएटीएस की चार टीम को तैनात किया गया था। दलों ने सीसीटीवी फुटेज, 'कॉल डिटेल रिकॉर्ड ' और 'ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन' कैमरों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान, टीम ने पाया कि राहुल सिंह बिष्ट एक महिला के साथ लगातार संपर्क में था।" बयान में कहा गया है कि पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि राहुल सिंह बिष्ट के साथ उसके दो साल से संबंध थे।
ईंट से हमला कर की हत्या
बयान में कहा गया है, महिला ने बताया कि राहुल पिछली रात नशे में उसके घर आया था और उसने हंगामा मचाया था। उसने अपने बेटे से उसे घर छोड़ने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि महिला के बेटे को पकड़ लिया गया है और पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि राहुल को घर ले जाने के बजाय वह और उसका दोस्त उसे स्मृतिवन पार्क ले गए। पुलिस के अनुसार किशोर ने बताया कि उन्होंने उस पर ईंट से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और वहां से भाग गए। पुलिस ने बताया कि दोनों किशोर दिल्ली से भागने की कोशिश करते समय पकड़े गए और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य