दिल्ली में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी को अवकाश किया घोषित, एलजी ने जारी किया आदेश
दिल्ली: दिल्ली सरकार ने गुरु रविदास जयंती के अवसर पर 12 फरवरी, बुधवार को अवकाश घोषित किया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार शाम को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. दिल्ली के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में सभी स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा. यह आदेश उन सभी संस्थानों के लिए मान्य है, जो दिल्ली सरकार के अधीन आते हैं.
निर्वाचन आयोग ने समाप्त की आचार संहिता
दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद, सोमवार को आदर्श आचार संहिता को हटा दिया गया. निर्वाचन आयोग के सचिव सौम्यजीत घोष ने इस संबंध में जानकारी दी. आचार संहिता समाप्त होने के बाद, रुके हुए विकास कार्य फिर से शुरू हो सकेंगे. निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होती है और यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक बनी रहती है. जनवरी के पहले सप्ताह में लागू हुई आचार संहिता के कारण कई निर्माण कार्यों पर रोक लग गई थी. अब जब आचार संहिता को हटा दिया गया है, तो इन कार्यों को फिर से शुरू करने की अनुमति मिलेगी. यह निर्णय दिल्ली की विकास गति को तेज करने में सहायक होगा.
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य