देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे की पहली मुलाकात, सत्तारूढ़ गठबंधन पर चर्चा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की है. सीएम बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस की राज ठाकरे से यह पहली मुलाकात है. स्थानीय चुनाव में राज ठाकरे और बीजेपी के एकसाथ आने की संभावना है. इसके पहले भी सीएम बनने के बाद फडणवीस ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राज ठाकरे ने भी ईवीएम पर सवाल उठाया था, जिसको लेकर सामना में तंज भी लिखा गया था. वहीं राज ठाकरे ने पिछले महीने सत्तारूढ़ बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. राज ठाकरे ने कहा था कि बीजेपी ने एक बार कहा था कि करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा, लेकिन इसके बजाय उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया.
मनसे ने अकेले लड़ा था विधानसभा चुनाव
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दिया था, लेकिन इसके बाद ठाकरे की पार्टी ने पिछले साल नवंबर में राज्य विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ा था. मनसे विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले बीएमसी के चुनाव को लेकर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है. दरअसल, महाराष्ट्र के 27 नगर पालिकाओं में चुनाव कराए जाने हैं, जिनमें बीएमसी भी शामिल है. इसके अतिरिक्त हाल में बनाए गए दो नए नगर पालिका में भी पहला चुनाव होना है. स्थानीय निकाय चुनाव न कराए जाने के कारण सभी नगर पालिका में प्रशासन का काम सरकार द्वारा नियुक्त एडमिनिस्ट्रेटर करते हैं.
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट