महाकुंभ से लौटते समय भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग से बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कुंभ स्नान करके रांची लौट रही एक टाटा सूमो सोमवार को चरही में एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अनियंत्रित होकर घड़े ट्रक से टकराई कार
हादसा चरही एनएच-33 पर बिरसा मैदान के पास स्थित तीखे मोड़ पर हुआ, जब टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। मृतकों और घायलों की पहचान रांची के बेड़ों क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है।
घायलों का चल रहा इलाज
स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह करीब 6:00 की है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही से हुई या सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण। मृतकों के नाम का पता अभी नहीं चल सका है।
हाईवे पर वाहन पार्किंग के लिए नियम बनाने की मांग
दुर्घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर खड़े ट्रक को देखकर ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर वाहनों के गलत तरीके से पार्किंग को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं, जहां तहां खड़े वाहन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं।
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट