प्रदेश में फिर से गिरेगा तापमान, जारी हो चुका है ये अलर्ट
राजस्थान में एक बार फिर ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में इस प्रकार का बदलाव आया है। प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से शेखावटी सहित प्रदेश के उत्तरी राजस्थान में तापमान में गिरावट का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। आगामी दिनों में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार रात शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। अधिक अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।
इन प्रमुख जिलों में कम दस डिग्री से भी कम रहा तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को करौली में 3.8 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, दौसा-चूरू में 5.6 डिग्री, बीकानेर के लूणकरणसर में 4.6 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ तथा पिलानी में 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राज्य की राजधानी जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
झारखंड के वित्त मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, हर पात्र तक लाभ पहुंचाने पर जोर
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पाग दस्तूर में बेटी को मिला उत्तराधिकार