झामुमो की पॉलिसी को फॉलो करती है बीजेपी
रांची। झामुमो ने कहा है कि झारखंड से सीख लेते हुए भाजपा नेता अब दिल्ली में भी मंईयां (महिलाओं) को 2500 रुपए आर्थिक राशि देने को बाध्य हुए हैं। साल 2029 तक महिला (मंईयां) वर्ग को सम्मान देने का जो रास्ता झारखंड ने दिखाया है, उस पर दिल्ली चुनाव में मुहर लग गई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।पार्टी मुख्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा है कि पहले कहावत थी कि बंगाल आज जो सोचता है, भारत कल वही सोचता है। हेमंत सोरेन ने यह नैरेटिव सेट कर दिया है कि झारखंड आज क्या करता है, इंडिया उसे कल फोलो करेगा। उन्होंने कहा कि 2026 में प्रस्तावित गुजरात, बंगाल, असम, केरल में चुनाव, साल 2027 में यूपी चुनाव और साल 2028 में एमपी, राजस्थान, तमिलनाडु के चुनाव में भी महिला वर्ग ही सबसे अहम मुद्दे रहेंगे। सुप्रियो ने दिल्ली चुनाव नतीजों को भारत निर्वाचन आयोग, प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो गठबंधन की सफलता बताया है।झामुमो नेता ने यह भी कहा कि चाहे हरियाणा की बात करें या दिल्ली की, दोनों ही जगह आम आदमी पार्टी के कुछ निर्णय गलत हुए। आप ने दिल्ली चुनाव से पहले कह दिया कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के सिवाय कोई चारा नहीं था। जो नतीजे अब सामने आए हैं, उससे यह कहना पड़ेगा कि आप ने एक भंयकर भूल की है। इसका खमियाजा उन्हें हुआ है, जो भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। सुप्रियो ने कहा कि झारखंड में हमने दिल खोलकर कांग्रेस, राजद और वाम दलों को सम्मानजनक सीटें दीं। हम कम सीटों पर चुनाव लड़े। झामुमो ने अपने सहयोगियों की सीटों पर जीत सुनिश्चित करायी। अरविंद केजरीवाल से भी हमें यही उम्मीद थी। लेकिन जब राजनीतिक भूल हो जाती है, व्यक्ति को इससे सीख लेनी चाहिए। अब जरूरी है कि जनता के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर और आप सदन और सड़क पर लड़े।
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है संकेत, सुबह दिखने वाले इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
किशोरी कांड में सनसनीखेज आरोप, 32 हजार में सौदे की बात आई सामने; नूरजहां का घर गिराया