07099/07100 नांदेड़–पटना–नांदेड़ कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01-01 ट्रिप) भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी
रेल प्रशासन: द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07099/07100 नांदेड़–पटना–नांदेड़ कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01-01 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।गाड़ी संख्या 07099 नांदेड़–पटना कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07099 नांदेड़–पटना कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 13 फरवरी 2025 (गुरुवार) को नांदेड़ स्टेशन से रात 23.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन दोपहर 13.10 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 10.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 07100 पटना–नांदेड़ कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07100 पटना–नांदेड़ कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 15 फरवरी 2025 (शनिवार) को दोपहर 15.30 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन दोपहर 14.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 04.30 बजे नांदेड़ स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पूर्णा जंक्शन, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशीम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना
इस विशेष ट्रेन में 16 शयनयान श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 सामान्य श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते