करौली में पुलिस का बड़ा एक्शन! 21.27 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
करौली में नादौती थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे स्मैक आउट ऑपरेशन के तहत दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 21.27 ग्राम स्मैक भी जब्त की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की खरीद बिक्री को लेकर पूछताछ में जुटी है।
गुढ़ाचंद्रजी चौकी प्रभारी बीधाराम ने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन स्मैक अकाउंट चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना अधिकारी के साथ मुख्य भूमिका जिला स्पेशल टीम के अमर सिंह गुर्जर, रवि कुमार मीना अन्य थाना में टीम के द्वारा राजाहेड़ा मोड से दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जितेंद्र सिंह राजपुत पुत्र जगदीश सिंह 35 साल निवासी तालचिडा और चौथमल सैनी पुत्र शेड्याराम उम्र 38 साल, निवासी रघुनाथपुरा को राजाहेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जितेंद्र से 12.09 ग्राम स्मैक एवं चौथमल से 9.18 ग्राम, 59 हजार नकदी सहित एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस आरोपियों से स्मैक की बिक्री और खरीद को लेकर पूछताछ कर रही है। थाना अधिकारी ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में स्मैक की खरीद और बिक्री की रोकथाम के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते