कानपुर सेंट्रल पर हादसा: गोल्फ कार्ट पटरी पर गिरने के बाद यात्रियों और कर्मचारियों ने किया बचाव
कानपुर: कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया. स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई गोल्फ कार्ट पटरी पर जा गिरी. गोल्फ कार्ट के गिरते ही प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया. ऐसे में आनन फानन में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों, कुलियों और अन्य कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह गोल्फ कार्ट को प्लेटफॉर्म पर वापस ले कर आए. कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन देश के सबसे बड़े और व्यस्त स्टेशन में से एक है, इस वजह से इसका नाम भी सेंट्रल दिया गया है. ऐसे में जिस वक्त गोल्फ कार्ट पटरी पर गिरा अगर उस समय कोई ट्रेन आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. सेंट्रल स्टेशन पर गोल्फ कार्ट की सुविधा काफी समय से चल रही है. यह सुविधा खासकर उन यात्रियों के लिए है. जिनके पास सामान ज्यादा है या फिर जो बुजुर्ग है या जिनको चलने में दिक्कत है.
गोल्फ कार्ट की सुविधा है मुफ्त
सेंट्रल में जरूरतमंद यात्रियों के लिए गोल्फ कार्ट की सुविधा को मुफ्त रखा गया है. गोल्फ कार्ट में यात्री बैठ कर आराम से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म में जा सकते हैं. कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब इसमें से एक गोल्फ कार्ट पटरी पर जा गिरी. गोल्फ कार्ट प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर गई थी और वहां से बैक करते समय वह पटरी पर जा गिरी. उस प्लेटफॉर्म पर थोड़ी देर में ट्रेन आने वाली थी. यह देखते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया और लोग गोल्फ कार्ट को पटरी से हटाने में जुट गए.
थोड़ी देर में आने वाली थी ट्रेन
प्लेटफॉर्म में मौजूद यात्रियों, कुलियों और अन्य कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पर कूदे और गोल्फ कार्ट को उठाने लगे. भारी भरकम होने की वजह से कई लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गोल्फ कार्ट को वापस पटरी पर ला पाए. स्टेशन पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि लापरवाही की वजह से कई बार ऐसा हो जाता है. इस बार किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते