मप्र के किसानों को मिलेंगे ₹6 हजार, 81 लाख की राशि खातों में होगी ट्रांसफर
भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिसके मुताबिक योजना की 11वीं किस्त दो दिन बाद यानी सोमवार 10 फरवरी को किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की घोषणा
कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के मुताबिक किसान कल्याण योजना से प्रदेश के 81 लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे। इस योजना के लिए 1620 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
अन्नदाताओं को मिलेंगे ₹6 हजार
आपको बता दें कि इस योजना में किसानों को हर साल तीन बराबर किस्तों में 6 हजार रुपये की राशि दी जाती है। वर्ष 2024-25 में इस योजना के लिए 4 हजार 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सिर्फ इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
आपको बता दें कि 24 फरवरी को किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। खबरों के मुताबिक यह रकम सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जिनकी किसान आईडी बनी हुई है।
10 फरवरी को ट्रांसफर होगी 11वीं किस्त
आपको बता दें कि किसान कल्याण योजना की 11वीं किस्त सोमवार 10 फरवरी 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद अगली किस्त यानी 12वीं किस्त को लेकर तारीख सामने आएगी।
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत