उदयपुर में नई आवासीय योजनाएं जल्द होंगी शुरू, घर खरीदने का सुनहरा मौका
जयपुर में आवास और फ्लैट की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। राजस्थान आवासन मंडल जल्द ही मानसरोवर क्षेत्र में 160 फ्लैट की योजना लॉन्च करने जा रहा है। यह फैसला परियोजना समिति की 172वीं बैठक में लिया गया, जिसके तहत कई नई आवासीय योजनाओं को मंजूरी दी गई।
मानसरोवर में 160 फ्लैट की योजना
नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि मानसरोवर सेक्टर-5 में विभिन्न आय वर्गों के लिए 160 फ्लैट बनाए जाएंगे। मंडल जल्द ही इनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा, जिससे जयपुर में घर खरीदने वालों को सस्ती दरों पर आवास मिल सकेगा।
टोंक और उदयपुर में भी नए भूखंड
वैभव गालरिया ने बताया कि राजस्थान के अन्य जिलों में भी नई आवासीय योजनाएं शुरू की जाएंगी। टोंक के सेवारामपुरा में 5229 आवासीय भूखंड, टोंक के देवली में 1070 आवासीय भूखंड, उदयपुर के देवाली में 200 आवासीय और 7 मिश्रित भू उपयोग के भूखंड, इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य में आवासीय सुविधाओं का विस्तार करना और लोगों को किफायती दामों पर घर उपलब्ध कराना है।
बैठक में लिए गए अन्य अहम फैसले
आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि बैठक में कई अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी गई। सेवारामपुरा (टोंक) की 153.97 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित आवासीय योजना को स्वीकृति मिली। टोंक और भीलवाड़ा के कुल 28.71 हेक्टेयर भूमि के नियोजन को मंजूरी दी गई। उदयपुर के गोवर्धन विलास (देवाली) में 4.35 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजना को संशोधित किया गया। बैठक में मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर ने मानचित्रों के माध्यम से सभी योजनाओं की जानकारी अधिकारियों को दी।
जेडीए ने बढ़ाई आवेदन की तिथि
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने आवेदकों के बढ़ते रुझान को देखते हुए अटल विहार और गोविंद विहार आवासीय योजना में आवेदन की तिथि को एक दिन और बढ़ा दिया है। अब इच्छुक लोग 8 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक इन दोनों योजनाओं के तहत 1.82 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे इन योजनाओं की लोकप्रियता साफ जाहिर होती है।
सोनम वांगचुक आज अस्पताल से होंगे छुट्टी, बापू को श्रद्धांजलि देकर लौटेंगे लद्दाख
संसद में फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
'हालात बेहद भयावह हैं…' असम बाढ़ पर सिंगर पापोन ने देशवासियों से लगाई मदद की गुहार
टेक्सास में पानी पर बढ़ा संकट, उद्योगों की खपत से आम लोग परेशान
युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण की अहम टिप्पणी, बताया किस बात का रखना होगा ध्यान
एनडीए की बड़ी रणनीति, पेपर लीक बिल पर चर्चा के लिए युवा सांसदों को मिली जिम्मेदारी
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाना पड़ा भारी, श्रीलेखा मित्रा पर केस दर्ज; बचाव में कही ये बात
सुरों के दम पर जीता देश का दिल, तनिष्क शुक्ला ने इंडियन आइडल 16 में हासिल किया दूसरा स्थान
जहांगीर महल का नाम बदलने की चर्चा क्यों? मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान ने बढ़ाई उत्सुकता