वन्य-जीवों और घरेलू जानवरों में संक्रामक रोग की मॉनीटरिंग एवं टीकाकरण के लिये
भोपाल : वन विभाग, वाइल्ड-लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट और पशुपालन, डेयरी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन्य-जीवों और घरेलू जानवरों के बीच संक्रामक रोग फैलने के जोखिम को कम करने के लिये सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मड़ई में संक्रामक बीमारियों की मॉनीटरिंग और टीकाकरण के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में वन्य-जीव-पशुधन इंटरफेस पर रोग निगरानी और टीकाकरण प्रयासों को मजबूत करने के लिये वन अधिकारी-कर्मचारियों, पशु चिकित्सकों, पैरावेटरिनेरियन और पशुधन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और गौ-सेवकों को एक साथ लाया गया है। सहयोगी कार्यशालाएँ रोग निगरानी, पशुधन टीकाकरण, वन्य-जीव और पशुधन के दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रबंधन के लिये एक समन्वित अंतर्विभागीय ढाँचा स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यशाला में क्षेत्र संचालक राखी नंदा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ छिंदवाड़ा एन.के. मौर्य, पशु चिकित्सक गुरुदत्त शर्मा, वाइल्ड-लाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट के चिकित्सक प्रशांत देशमुख, हिमांशु जोशी और विनय पाण्डे, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के समस्त सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी, जिला नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल के पशु चिकित्सक, पैरावेटरिनेरियल और पशुधन स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग