भरतपुर में कुंभ नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की कार का ट्रेलर से भीषण हादसा, 3 की मौत
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में भरतपुर बयाना स्टेट हाईवे पर स्थित बीरमपुरा टोल प्लाजा के पास कुंभ नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की कार व ट्रेलर की भीषण टक्कर में कार सवार तीन जनों की मौत हो गयी. ट्रेलर के चालक और खल्लासी गाड़ियों के भीतर ही फंस कर गम्भीर रुप से घायल हो गये. जिन्हें लोगों की सहायता से निकालकर मौके से ही जिला अस्पताल आरबीएम भरतपुर भेजा गया है, जबकि कार के चालक सहित तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. ग्रामीणों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गयी. सूचना पर पहुंची बयाना सदर थाना व झील चौकी पुलिस ने लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
कुंभ नहाने जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, भरतपुर -बयाना स्टेट हाईवे पर स्थित बीरमपुरा के टोल प्लाजा से आगे निकलते ही सेवा कुरवारिया गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. कार में कुल 4 लोग सवार होकर कुंभ नहाने जा रहे थे की अचानक यह हादसा हो गया.
क्या कहा परिजनों ने?
मृतक लाखन के परिजनों ने बताया कि सभी कार में सवार होकर वृन्दावन होते हुए कुंभ स्नान के लिये प्रयागराज जा रहे थे. की ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई और ट्रेलर के चालक और खल्लासी सहित तीन लोग घायल हो गए. घायलों को बयाना के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
क्या कहना है पुलिस का
बयाना सदर पुलिस थाना थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह चाहर ने बताया कि कार और ट्रेलर की भिड़न्त में कार चालक रूदावल थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद निवासी गोपाल पुत्र बनय सिंह की मौत हो गयी. जिसके शव को बयाना के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसे में मृतक रामचन्द्र निवासी बिसूरी जिला करौली और सूरौठ थाना क्षेत्र के तहारपुर निवासी लाखन पुत्र रतीराम के शव को उच्चैन सीएचसी मौर्चरी में रखवाया है. भल्लू पुत्र रमेश निवासी खेड़ा राजगढ़ करौली घायल हुआ है जिसे आरबीएम भरतपुर भेजा गया है.
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग