मुजफ्फरपुर में पुलिस कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने थाने में की तोड़फोड़
मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर में थाना के हाजत में युवक की मौत पर बवाल हो गया है। ग्रामीणों ने पुलिस थाने में तोड़फोड़ की है। जानकारी के अनुसार, कांटी थाना के हाजत में युवक शिवम कुमार की संदिग्ध परिस्थियों में बुधवार को मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाना पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
पुलिस के सामने थाने में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़
आक्रोश बढ़ता देख मौके पर डीएसपी दल के साथ पहुंच कर लोगों को समझाया। उग्र लोगों ने पुलिस के सामने थाने में तोड़-फोड़ शुरू कर दिया। लोग थाने से सामान उठाकर बाहर फेंकने लगे। जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजन पुलिस पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस पर पिटाई का आरोप
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है। जबकि पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने थाने में सुसाइड कर लिया। परिजनों ने बताया कि बाइक चोरी के शक में पुलिस ने दो दिन पहले शिवम को उठाया था। उसके कई दोस्त भी उठाए गए थे। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही थी।
ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा
पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया। हालत बिगड़ देख सीनियर अधिकारी थाना पर पहुंचे और गुस्साए लोगों से कहा कि वह अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं। अगर कोई दोषी मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चोट की जांच होगी और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि थाने में संतरी के ड्यूटी के बावजूद कोई बंदी हाजत में आत्महत्या कैसे कर सकता है। वह भी फंदा लगाकर। आत्महत्या काफी मुश्किल है। हाजत में बंदी को रखने से पहले ऐसे सभी वस्तुओं को हटा दिया जाता है, जिससे वह फंदा न लगा सके।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग