दिल्ली विधानसभा चुनाव: मुस्लिम और आरक्षित सीटों पर गिरा मतदान प्रतिशत, क्या होगा इसका असर?
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य और आरक्षित सीटों पर मतदान प्रतिशत में 2020 की तुलना में गिरावट देखी गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 की तुलना में 2025 में कई सीटों पर मतदान कम हुआ, जबकि कुछ सीटों पर मामूली वृद्धि दर्ज की गई। आरक्षित सीटों की बात करें तो 2020 की तुलना में 2025 में लगभग सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट करोल बाग सीट पर देखी गई। वहीं, मुस्लिम बाहुल्य ओखला सीट पर सबसे अधिक गिरावट देखी गई। कम मतदान ने राजनीतिक दलों की धड़कन बढ़ गई है। 2013 के चुनाव में AAP की एंट्री से पहले आरक्षित सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। 1993 में 13 आरक्षित सीटों में से आठ BJP और पांच पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। तब BJP ने सरकार बनाई थी।
1998 से 2020 तक का सफर
1998 में 12 आरक्षित सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2003 में कांग्रेस 10 सीटों पर जीती थी। दो सीटों पर BJP को जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2008 में कांग्रेस ने 9, BJP ने 2, बसपा ने एक सीट पर जीत हासिल की। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2013 में AAP को 9, BJP को 2 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। AAP-कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2015 और 2020 में सभी सीटों पर AAP जीती थी।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग