खुशी कपूर ने अपने लुक्स को लेकर की बात, कहा- मेरा बहुत मजाक.....
ओटीटी के बाद खुशी कपूर अब बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। वे फिल्म 'लवयापा' में नजर आएंगी। इसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। खुशी कपूर का कहना है कि इंडस्ट्री में उनके लुक्स का काफी मजाक बनाया गया। इससे उनके आत्मविश्वास को ठेस पहुंची। अभिनेत्री का इस पर दुख छलका है।
बचपन से जज कर रहे हैं लोग
खुशी कपूर के लुक की तुलना शुरुआत से उनकी बहन जान्हवी कपूर और मां श्रीदेवी से होती रही। खुशी का कहना है कि मैं अपने भाई-बहनों की तरह नहीं दिखती, इसलिए मेरे लुक्स को लेकर लोगों ने मुझे खूब जज किया। मेरा मजाक उड़ाया गया। अभिनेत्री का कहना है कि मां, दीदी और अन्य लोगों से तुलना के चलते वह बचपन में काफी आहत हुईं। अब जब उनके लुक्स में बदलाव हुए हैं, तब भी लोग उन्हें जज करते हैं।
खुशी कपूर ने अपनी शक्ल-सूरत पर लोगों की टिप्पणी और इससे पहुंचने वाले दुख पर खुलकर बात की। बातचीत में खुशी ने कहा कि वे अपनी मां और बहन की तरह नहीं दिखतीं। कहा, बचपन में उन्हें अपने लुक्स को लेकर लोगों ने खूब जज किया। उनका बहुत मजाक उड़ा, जिसका उन पर काफी असर हुआ। खुशी ने कहा, 'मैं अपनी मां और दीदी जैसी नहीं दिखती थी, सिर्फ इसलिए मुझे चिढ़ाया गया। बचपन में इस तुलना का मुझ पर गहरा असर हुआ'।
उन्होंने आगे कहा कि स्किनकेयर और फिलर्स सहित अन्य चीजों को उन्होंने कभी नेगेटिव तरीके से नहीं देखा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निजी देखभाल जांच का विषय नहीं होना चाहिए। लोग अक्सर दूसरों की आलोचना आसानी से कर देते हैं। खुशी के मुताबिक, 'ईमानदारी बहुत जरूरी है। किसी की पसंद चाहे जो भी हो, लोगों की हमेशा एक राय होगी। बचपन में किसी के रंग-रूप पर टिप्पणी करने की बात हो या बाद में उस इंसान ने खुद को बदल लिया हो तब की बात हो। खुशी ने कहा कि वे अब इन बातों से आगे बढ़ गई हैं। यही सीखा है कि दूसरों की परवाह किए बिना वही करना चाहिए, जिसमें खुद खुशी मिले।
कब रिलीज होगी 'लवयापा'?
फिल्म 'लवयापा' 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में खुशी के साथ जुनैद नजर आएंगे। यह फिल्म आज की पीढ़ी के रिश्तों और प्यार की कहानी के ईर्द-गिर्द घूमती है। मोबाइल और तकनीक ने रिश्तों को किस कदर प्रभावित किया है। आशुतोष राणा भी फिल्म का अहम हिस्सा है। खुशी और जुनैद दोनों की ही ये सिनेमाघरों में पहली फिल्म है। इसके बाद खुशी फिल्म 'नादानियां' में नजर आएंगी, जो ओटीटी पर रिलीज होगी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? संजय राउत के दावे से सियासी हलचल