घर-घर रूफ टॉप लगाने की दिशा में जयपुर डिस्कॉम की नई पहल
जयपुर । जयपुर विद्युत वितरण निगम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले तकनीकी कार्मिकों को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल की है। इसके अन्तर्गत रूफ टॉप सोलर लगाने का लक्ष्य अर्जित करने वाले जयपुर शहर के दोनों सर्किल तथा जयपुर जिला सर्किल (उत्तर) के 12 तकनीकी कार्मिकों को संबंधित अधीक्षण अभियंताओं के स्तर पर सम्मानित किया गया है। इन तकनीकी कार्मिकों को एक-एक हजार रूपए के चेक प्रदान किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने इस संबंध में नवाचार करते हुए योजना में रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन का लक्ष्य प्राप्त करने वाले तकनीकी कार्मिकों के लिए मासिक प्रोत्साहन कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसी की अनुपालना में प्रतिमाह 10 अथवा उससे अधिक रूफ टॉप सोलर स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कार्मिकों के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। डिस्कॉम के अन्य सर्किलों में भी इसी आधार पर तकनीकी कार्मिक सम्मानित किए जाएंगे।डिस्कॉम्स चेयरमैन की इसके पीछे मंशा यह है कि इससे कार्मिकों में स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, वे अधिक मनोयोग से इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रेरित होंगे।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव