फुकरे फेम वरुण शर्मा का आज 35वां जन्मदिन, कॉमेडी से फैंस को किया दीवाना
फुकरे से बड़े पर्दे पर 'चूचा' के किरदार से अपनी खास पहचान बनाने वाले वरुण शर्मा आज यानी 4 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वरुण के 35वें जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं कि उन्हें खान सुपरस्टार की कौन सी फिल्म बेहद पसंद है। साथ ही वे अपनी कॉमेडी फिल्मों को लेकर क्या सोचते हैं। अपनी कॉमेडी से फैंस को दीवाना बनाने वाले वरुण शर्मा को आमिर खान और सलमान खान की फिल्म बेहद पसंद है।
वरुण शर्मा का जन्म 4 फरवरी 1990 में पंजाब के जालंधर शहर में हुआ। पंजाब के शहर से निकलकर मुंबई आना और बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाना वाकई तारीफ के काबिल तो है ही। इतना ही नहीं वरुण को उनके फैंस उनकी कॉमेडी के लिए बेहद पसंद करते हैं। वरुण ने ITFT चंडीगढ़ से मीडिया में बैचलर डिग्री ली। वरुण बचपन से ही बहुत शरारती रहे हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने अपनी मम्मी के बनाए पराठे बेचकर कैंटीन के छोले भटूरे खाते थे।
इन किरदारों से मिली पहचान
वरुण ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘छिछोरे’ में भी उनके जिगरी दोस्त का रोल निभाया था। उनका सपना तब पूरा हुआ जब उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ में काम किया था। वरुण को उनके चूचा के किरदार से ही लोग उन्हें पहचानते हैं। वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं।
आमिर-सलमान की ये फिल्म है पसंद
फुकरे फेम वरुण शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें आमिर खान और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना बेहद पसंद है। इसके साथ ही वे गोलमाल की सभी सीरीज देखना बहुत पसंद करते हैं। वरुण को उनके फैंस 'फुकरे', 'डॉली की डोली', 'छिछोरे', 'दिलवाले', 'राबता' और 'खानदानी शफाखाना' जैसी फिल्मों में देख चुके हैं।
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला
वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले टी20 अर्धशतक को किया खास शख्स के नाम, जानिए वजह
बारिश ने रोकी गुवाहाटी की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
हाई कोर्ट का सरकार से सवाल, 105 KM दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM अतिक्रमण क्यों नहीं हटता?