प्रदेश के मौसम में आया बदलाव, आज 13 जिलों में बारिश होने का जारी हुआ है अलर्ट
राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलावा आया है। कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी के कारण ऐसा हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी प्रदेश के 13 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया किया गया है।
विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर सहित दौसा, अलवर, भरतपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, करौली, अलवर, भरतपुर, नागौर, सीकर और झुंझुनूं में बूंदाबांदी/हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि कल से प्रदेश मे मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में कल से लोगों का कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार, मौसम साफ रहने के साथ ही उत्तरी हवा यहां प्रभावी होने लगेगी। इससे यहां तापमान गिरने और ठंडक बढऩे की उम्मीद है। राजधानी जयपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रात को भी कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।
प्रदेश के जिलों में 25 डिग्री के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कई जिलों में पारा 25 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस और श्रीगंगानगर में 4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
सोमवार को जयपुर में इतना रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को डूंगरपुर में 27.5, दौसा में 27.2, बाड़मेर में 27.6, जोधपुर में 26.2, धौलपुर में 26.3, जैसलमेर में 24.8, बीकानेर में 24.3, चूरू में 23.7, नागौर में 24.8, जालोर में 26.8, जयपुर में 25, सिरोही में 20, करौली में 25 और लुणकरणसर में 25.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया ।
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
गाली-गलौज से भड़का विवाद, शराब के नशे में पति की मौत का मामला
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
सरकार-CJP बातचीत के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित, नई दिल्ली समेत कई स्टेशन बंद
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा