सांवलिया जी मंदिर के कर्मचारी धरने पर, पुलिस थाने हटाने और एंट्री रोकने की मांग
चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ जिले के श्री सांवलिया जी मंदिर के कर्मचारी धरने पर हैं. वह मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारी की गिरफ्तारी को लेकर नाराज हैं. इस बीच सांवलिया सेठ के भंडार में आई भक्तों की भेंट राशि की गणना को रोक दिया गया है. गुस्साए कर्मचारी मंदिर परिसर में बने पुलिस थाने को हटाने और मंदिर में पुलिस की एंट्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं.
भंडार की 16 करोड़ की भेंट राशि की गणना रुकी
अमावस्या को खोले गए भंडार में 16 करोड़ की भेंट राशि की गणना हो चुकी थी. अब विवाद के चलते इसे रोक दिया गया है. मंदिर के कर्मचारी भी मंदिर मंडल प्रशासन के विरुद्ध लाम बंद हो गए हैं. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक कर्मचारी की गिरफ्तारी करने के विरोध में हुए घटनाक्रम के चलते कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है. केवल बालभोग प्रसाद और गौशाला का अतिरिक्त अन्य किसी काम में कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं. यहां भी बिना हस्ताक्षर किए कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं.
मंदिर कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जिला न्यायाधीश के नाम से बिना किसी प्रोटोकॉल के और पूर्व सूचना के वीआईपी प्रवेश के लिए प्रयास किया गया. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मी द्वारा उन्हें रोककर उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कही. इसी बात पर विवाद हो गया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस प्रवेश रोकने और थाने हटाने की मांग
इसकी जानकारी जब मंदिर स्टाफ को हुई तो वह आक्रोशित हो गए और धरना शुरू कर दिया. कर्मचारियों ने मंदिर की भेंट राशि की गणना भी बंद कर दी. सभी कर्मचारी धरने पर बैठे हैं. वह मंदिर परिसंपत्ति में पुलिस का प्रवेश रोकने, मंदिर परिसर में मंदिर की संपत्ति पर बने पुलिस थाने को हटाने और अन्य मांगों कर रहे हैं. उन्होंने इससे संबधित ज्ञापन उच्चाधिकारियों को दिया है. कर्मचारियों का विरोध जारी है.
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना