बिहार से विदेशों की यात्रा होगी आसान, इन देशों के लिए मिलेगी अब सीधी फ्लाइट
बिहार से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब बिहार से यात्रियों को विदेशों के लिए भी सीधी फ्लाइट मिलेगी. जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा के नए टर्मिनल में इमिग्रेशन काउंटर बनकर तैयार हो गया है। कुछ काम अभी बाकी है, जिसके फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।
26 साल बाद शुरु हो रही है सेवा
इस एयरपोर्ट से वर्ष 1999 के बाद अंतरराष्ट्रीय विमानों की सेवा बंद कर दी गई थी। अब 26 वर्षों के बाद विदेशों के लिए सीधी फ्लाइट मिलने की उम्मीद जग गई है। नए टर्मिनल से अप्रैल में परिचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इससे स्पष्ट है कि पटना एयरपोर्ट से विदेशों के लिए भी उड़ान भरी जाने लगेगी।
इन देशों के लिए मिलेगी फ्लाइट
जानकारी के मुताबिक पहले चरण में वैसे देशों के लिए फ्लाइट शुरू की जाएंगी, जिनकी यात्रा तीन घंटे या उससे कम समय की हो। इनमें नेपाल (काठमांडू), थाईलैंड (बैंकॉक), वर्मा (म्यांमार) और सिंगापुर शामिल हैं।
पहले इन देशों की यात्रा के लिए पटना के यात्रियों को दिल्ली अथवा कोलकाता से वन स्टाप फ्लाइट लेनी होती थी। नए टर्मिनल से परिचालन के बाद विमानन कंपनियां यात्रियों का सर्वे करेगी। इसके बाद एएसआइ से अनुमति लेकर सेवाएं शुरू की जाएंगी।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी