लैंड फॉर जॉब्स केस में 2 अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मिली अनुमति
रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत मामले में लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 2 अधिकारियों पर केस चलाने की इजाजत दी है. इस केस में लालू परिवार के 5 लोग दोषी हैं.
इनमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं. मामले की अगली सुनवाई अब 7 फरवरी को होने वाली है. इससे पहले 16 जनवरी को सुनवाई टाल दी गयी थी.
गौरतलब है कि यह केस रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले उम्मीदवारों से जमीन लेने के बारे में है. तब यूपीए सरकार में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री हुआ करते थे.
इस मामले में पिछले साल 23 दिसंबर को भी सुनवाई प्रस्तावित थी लेकिन एक आरोपी पर केस चलाने की मंजूरी नहीं मिले के बाद सुनवाई टल गयी थी. 16 जनवरी को होने वाली सुनवाई भी टाल दी गयी थी.
1-1 लाख मुचलके पर मिली थी बेल
इस केस में लालू प्रसाद सहित परिवार के 5 सदस्यों के अलावा अन्य 4 आरोपियों को 1-1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर बेल दी गयी थी. इस केस में ईडी ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
राजस्थान के मरीजों को बड़ी राहत, अब देशभर में मिलेगा 25 लाख तक कैशलेस इलाज
जयपुर में शहरी सेवा शिविरों का फॉलोअप शुरू, 31 अगस्त तक लंबित मामलों का होगा निस्तारण
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम