दिल्ली पुलिस ने क्रिकेटर यश भारद्वाज के खिलाफ मामला दर्ज, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का केस
दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने BCCI के जोन 21 में खेलने वाले क्रिकेटर यश भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज किया. यश और उसके परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश से क्रिकेटर का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि एक NGO की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. पालम थाने की पुलिस ने क्रिकेटर यश भारद्वाज के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का एक मामला दर्ज किया. क्रिकेटर यश भारद्वाज अपने परिवार के साथ पालम कॉलोनी में रहते हैं. परिवार में उनके साथ पिता सुरेंद्र भारद्वाज और माता पूनम भारद्वाज रहती हैं. यश BCCI के लिए क्रिकेट खेलते है और वह BCCI के जोन 21 दक्षिण-पश्चिमी की टीम में है.
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को एक NGO ने क्रिकेटर यश और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. NGO ने शिकायत में आरोप लगाया है कि यश का जन्म दिल्ली में 6 सितंबर 2003 को हुआ था. उसका जन्म प्रमात्र पत्र दक्षिण दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी किया गया था. यश के परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने 16 जून 2017 को अरुणाचल प्रदेश से यश का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया है.
फर्जी प्रमाण पत्र में यश का जन्म स्थान अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंट जिला स्थित पीएस सीपा के सचुंग में डाकघर लाडा का दिखाया गया है. जांच में सामने आया है कि यश कभी भी अरुणाचल प्रदेश नहीं गया है. NGO का आरोप है कि यश ने इस फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल BCCI के घरेलू क्रिकेट सत्र खेलने के लिए किया है. मामले की जानकारी देते हुए दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में शिकायत मिली थी. शिकायत के दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच के संबंध धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीन गाड़ियों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान
धनबाद में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, तीन वाहनों की टक्कर से दो की मौत, अफरा-तफरी का माहौल
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले, बोलीं- 'ऐसा लगता है जैसे आप...'
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
यमुनानगर में महिला से दुष्कर्म का आरोप, बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों में ले गया आरोपी