दिल्ली पुलिस ने मिठाई बांटकर हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए फरार व्यक्ति को पकड़ा
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने एक अनोखे अभियान के तहत पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार हत्या करने के दोषी एक व्यक्ति को पकड़ लिया.
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 'बूंदी-लड्डू' बांटकर पुलिस ने उसकी पहचान की और पकड़ लिया, जिससे तीन साल से अधिक समय से चल रही उसकी तलाश समाप्त हो गई.
2011 का मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कैलाश (40) ने 2008 में दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में विवाहेतर संबंध के संदेह में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और 2011 में उसे दोषी ठहराया गया था.
उन्होंने बताया कि कैलाश को पिछले मंगलवार को मध्य प्रदेश के शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) संजय कुमार सैन ने बताया कि आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषी ने कोरोना महामारी के दौरान दी गई तीन महीने की पैरोल के बाद भी आत्मसमर्पण नहीं किया और वह 2021 से फरार था.
फिर दो साल के लिए हरिद्वार चला गया
पुलिस अधिकारी ने बताया गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अक्सर एक जगह से दूसरी जगह जाता रहता था. वह पहले एक साल दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहा और फिर दो साल के लिए हरिद्वार चला गया. हाल ही में वह मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव लौटा और वहां दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रहा था.
एसीपी ने कहा, ‘स्थानीय मुखबिरों से उसकी गतिविधियों की पुष्टि होने के बाद अधिकारियों ने एक योजना बनाई. गणतंत्र दिवस पर टीम ग्रामीणों के साथ घुलमिल गई और संदेह से बचने के लिए ‘बूंदी-लड्डू’ बांटकर चुपके से उसकी पहचान कर ली. उसे मंगलवार को पकड़ लिया गया.’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे जेल अधिकारियों को सौंप दिया गया है.
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत