प्रयागराज महाकुंभ : सेक्टर 22 में लगी आग, कोई जन हानि नहीं
टेंट जले, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद एक बार फिर मेला क्षेत्र में आग लगने की खबर है। यह आग महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 22 में लगी, जिससे कई पंडाल जल कर राख हो गए। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है। प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र से एक बार फिर आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी अनुसार महाकुंभ एक बार फिर से आग लग गई है। महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लगी, जिसमें कई पंडाल जलकर खाक हो गए। राहत की बात यह है कि इस आग से किसी प्रकार की कोई जन हानि होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। यहां बताते चलें कि इससे पहले भी महाकुंभ में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। आग लगने की जानकारी देते हुए बताया गया है कि जैसे ही आग लगने की सूचना मिली मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और देखते ही देखते आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। सोशल मीडिया पर आग लगने के कुछ फोटो वायरल हुए हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण रही होगी। इस अग्निकांड में फिलहाल किसी प्रकार की जन हानि की सूचना नहीं मिली है। आग किस कारण लगी इस संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
भगदड़ में हो चुकी है 30 लोगों की मौत
इससे पहले महाकुंभ में देर रात हुई भगदड़ के कारण 30 श्रद्धालुओं की दु:खद मृत्यु हो चुकी है, जबकि करीब 90 लोग घायल हुए थे। इन घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और प्रशासन काफी अलर्ट हो चुका है। आगे इस तरह की कोई घटना न हो इसके लिए शासन-प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने