मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आईवाईसी-राज्य एपेक्स समिति का गठन
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष— 2025 के राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने के लिए अब राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आईवाईसी-राज्य एपेक्स समिति का गठन किया गया है।
प्रशासनिक सुधार विभाग के उप सचिव शशि कुशवाहा ने इस बात की जानकारी दी है। शशि कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य एपेक्स समिति के अध्यक्ष होंगे। इस समिति का मुख्य उद्देश्य सहकारिता वर्ष— 2025 के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की निगरानी, समर्थन और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।
प्रशासनिक सुधार विभाग के उप सचिव शशि कुशवाहा ने बताया कि आईवाईसी-राज्य एपेक्स समिति राज्य में सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सहकारिता आंदोलन को लेकर इसे भजनलाल सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आगामी समय में प्रदेश के लोगों को फायदा मिलेगा।
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत