मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक, अपनाया रेखा का आइकॉनिक लुक, फैंस को दिलाई रेखा की याद
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत करेंगे। दीपिका-रणवीर ने अभी तक अपनी नन्ही परी का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन दुनिया को नाम जरूर बता दिया है। दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। बेटी के जन्म के बाद से ही दीपिका का पूरा ध्यान अपनी बेटी की परवरिश पर है और इन दिनों वह काम से दूर हैं। वह पब्लिक में भी कम ही नजर आती हैं। लेकिन अब मां बनने के बाद दीपिका पहली बार रैंप पर नजर आईं।
चर्चा में दीपिका पादुकोण का लुक
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के लिए रैंप वॉक किया। सब्यसाची की 25वीं सालगिरह पर दीपिका ने मशहूर डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं दीपिका के लुक को देखने के बाद फैंस उनकी तुलना बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से कर रहे हैं।
मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक
दरअसल, दीपिका ने सब्यसाची की 25वीं सालगिरह के शो के लिए मोनोक्रोमैटिक व्हाइट टेलर्ड पैंट, व्हाइट शर्ट और ट्रेंच कोट पहना था। उनके इस लुक को नेकलेस, रूबी-डायमंड चोकर और क्रॉस पेंडेंट ने पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने हेडबैंड पहना था। दीपिका ने चश्मा और ब्लैक लेदर ग्लव्स पहनकर रैंप वॉक किया। दीपिका के इस लुक को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना रेखा से करने लगे।
दीपिका के लुक की रेखा से तुलना
दरअसल, सुपरस्टार रेखा को कई बार एयरपोर्ट पर ऐसे लुक में स्पॉट किया गया है। अब जब दीपिका ने ऐसे ही लुक के साथ रैंप वॉक किया तो फैन्स खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए। कई लोगों ने दीपिका की तुलना रेखा से की और उनके लुक को देखकर खुशी भी जताई। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि दीपिका को देखने के बाद उन्हें पहचानने में थोड़ा वक्त लगा कि ये दीपिका हैं या रेखा।
दुआ का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया
आपको बता दें, दीपिका पादुकोण 8 सितंबर को मां बनीं। उन्होंने सितंबर में बेटी दुआ को जन्म दिया, जिसके कुछ दिनों बाद कपल ने बेटी के नाम का खुलासा किया। दीपिका-रणवीर ने मुंबई में पैपराज़ी के लिए एक पार्टी भी रखी थी, जिसमें उन्होंने पैपराज़ी को बेटी का चेहरा दिखाया, लेकिन बेटी की तस्वीरें और वीडियो न लेने की गुज़ारिश की।
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर लगी रोक
पेपर लीक मुद्दे पर पिघली बर्फ, सरकार और विपक्ष में बनी सहमति; कल सदन में हो सकती है चर्चा
हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग