76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंत्री सारंग के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
भोपाल : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में सेमरा मंडी चौराहे से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में बाइक्स पर सवार युवाओं ने हाथों में लहराते हुए तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा की भव्यता और युवाओं के जोश ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा के शुभारंभ पर मंत्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा, "राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य हर युवा के दिल में देशप्रेम की भावना को प्रबल करना है। युवाओं का यह जोश हमारे राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।" उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हर नागरिक को अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराना है। मंत्री सारंग ने युवाओं से अपील की कि वे देश निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का संकल्प लें। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के गीतों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव