सीएम मोहन ने दिया संकेत, कई टुकड़ों में बट सकता है एमपी का ये जिला
इंदौर: मध्य प्रदेश में संभाग, जिले और तहसीलों के गठन को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री ने महेश्वर में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कहीं 5 लाख का जिला है तो कहीं 40 लाख का जिला है. पुनर्गठन आयोग के जरिए इसकी विसंगति दूर की जाएगी. संभाग और जिलों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्या कहा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये जिले विसंगति वाले जिले बन गए हैं. कहीं 5 लाख का जिला है तो कहीं इंदौर में 40 लाख का जिला है...तो ये विसंगति है. एक आयोग बनाया गया है. अब हमने कहा है कि जनता जो चाहेगी वो जनता के जरिए. आपने सुना होगा कि आयोग की तरफ से संभाग, जिले, तहसील के गांवों के नाम बदलने के सुझाव आए हैं. आगे उन्होंने कहा कि हम जरूर बदलेंगे. हमने एक आयोग बनाया है. अगर उस आयोग के जरिए सुझाव आएंगे तो आप जो चाहेंगे वो करेंगे, लेकिन नीतिगत तौर पर करेंगे।
बदल सकता है इंदौर का नक्शा
इंदौर संभाग में अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन शामिल हैं। लंबे समय से मांग की जा रही है कि खरगोन को संभाग और महेश्वर को जिला बनाया जाए। सीएम मोहन यादव के महेश्वर में जिला और संभाग को लेकर दिए गए बयान से महेश्वर के स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है।
दूसरी ओर पीथमपुर को लेकर असमंजस की स्थिति है। पीथमपुर इंदौर से 26 किलोमीटर दूर है। जबकि धार मुख्यालय से 48 किलोमीटर दूर है। यहां के कुछ गांव धार जिले में तो कुछ इंदौर में हैं। यहां के लोगों को बिजली और पानी के लिए दो जिलों में जाना पड़ता है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कैसे बनेंगे जिले
विशेषज्ञों का कहना है कि नए जिलों के निर्माण के लिए भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या को मुख्य आधार बनाया जाएगा। प्रदेश की कुछ तहसीलें जिला मुख्यालय से काफी दूर और दूसरे जिलों से सटी हुई हैं। नई तहसीलों का आंकलन जनसंख्या के हिसाब से किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव