महाकुंभ 2025: सुरेश रैना और परिवार ने प्रयागराज में संगम स्नान कर आशीर्वाद लिया
Suresh Raina: महाकुंभ का हिस्सा बनाने के लिए गुरुवार को क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका व दोस्तों के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने संगम स्नान कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। दिल्ली से विमान से सीधे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे रैना कार से आगे बढ़े। एयरपोर्ट रोड की साज-सज्जा देखकर वह अभिभूत हो गए। स्तंभों में भगवान शिव के 108 नामों को देखकर उन्होंने कार रुकवाई और प्रणाम किया। वह बोले कि इतना दिव्य और भव्य दृश्य महाकुंभ के बाहर है, अंदर की दिव्यता तो शब्दों में वर्णित ही नहीं हो सकती।
पीएम मोदी और सीएम योगी की सुरेश रैना ने की तारीफ
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश रैना ने बेहतर प्रबंधन व व्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की। महाकुंभ के आयोजन को लेकर सुरेश रैना ने सबको शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यहां जो दर्शन करने आ रहे हैं, सबको बहुत-बहुत बधाई।
पत्नी और दोस्तों संग संगम स्नान करने पहुंचे थे सुरेश रैना
उन्होंने कहा कि हमारे उत्तर प्रदेश में यह अद्वितीय आयोजन भारत सरकार और योगी सरकार ने किया है। मैं भी उसका दर्शन करने के लिए आया हूं। मैं अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ यहां आया हूं। मैंने संगम में पत्नी के साथ नौका विहार का आनंद लिया। यह कर के मुझे बहुत अच्छा लगा।
सुरेश रैना बोले- महाकुंभ आकर बहुत अच्छा लगा
सुरेश रैना ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि यहां आकर बहुत शानदार अनुभव रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि बाबा सबको आशीर्वाद दें। हम यहां नहाएंगे तो और अच्छा लगेगा। उत्तर प्रदेश तो हमारी कर्मभूमि है। यहां से जब दर्शन कर वापस जाएंगे तो और भी शानदार लगेगा।
रैना को हिंदू होने पर गर्व
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सनातन संस्कृति के प्रति अपने समर्पण को सुरेश रैना ने दर्शाया हो। वह कई बार कह चुके हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। वह कश्मीरी ब्राह्मण हैं और पूजा पाठ करते हैं।
महादेव की पूजा करते हैं सुरेश रैना
सुरेश रैना बजरंगबली के भक्त हैं और जब तक जिंदा हैं, महादेव की पूजा करते रहेंगे। सुरेश रैना कहते हैं कि वह विश्व कप मैच से पहले महामृत्युंजय मंत्र सुनते थे और हनुमान चालीसा का पाढ़ करते थे।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक